- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मां से मजाक करने पर...
मां से मजाक करने पर युवक को आया गुस्सा, फूफा पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मां से मजाक करना एक युवक को नागवार गुजरा और उसने फूफा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मजाक का विरोध करने पर फूफा ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। मृतक अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मेरठ से आया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त किठौर, मेरठ, यूपी निवासी विजय (45) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ मेरठ में रहता था। उनका कोई बच्चा नहीं है। कुछ दिना पहले कोटला गांव पांडव नगर निवासी उनके साले सुभाष की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। विजय गुरुवार को अपने साले के तेरहवीं में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





