दिल्ली-एनसीआर

युवक ने दी जान, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
17 May 2022 4:00 PM IST
युवक ने दी जान, सामने आई ये वजह
x

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र के सेक्टर 99 स्थित सनसाइन अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले दो महीने से नौकरी की तलाश कर रहा था। बेरोजगारी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि 34 वर्षीय सचिन कुमार सेक्टर-99 स्थित सनसाइन अपार्टमेंट में रहता था। सचिन ने मानसिक तनाव के चलते सुबह अपने फ्लैट में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मृतक 2 महीने से बेरोजगार था।
वह कई जगहों पर नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बेरोजगारी के चलते वह मानसिक तनाव में था। इसके चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story