दिल्ली-एनसीआर

मौसम विभाग के गलत पूर्वानुमान ने लोगो का मूड किया ख़राब, तारीख पर तारीख लेकिन बारिश के एक बूँद भी नही पड़ी

Admin Delhi 1
7 July 2022 7:29 AM GMT
मौसम विभाग के गलत पूर्वानुमान ने लोगो का मूड किया ख़राब, तारीख पर तारीख लेकिन बारिश के एक बूँद भी नही पड़ी
x

दिल्ली मौसम न्यूज़: पिछले कुछ दिनों से रोज पूर्वानुमान में बारिश को एक दिन आगे बढ़ा दिया जाता है। लोगों को उम्मीद बंधती है और फिर टूट जाती है। आखिर क्यों बारिश का सही आकलन नहीं कर पा रहा है मौसम विभाग यानी आईएमडी? मौसम विभाग ने सबसे पहले 4 जुलाई से मध्यम बारिश की संभावना 3 जुलाई को की। इसके बाद 4 जुलाई को 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके बाद 5 जुलाई को भी 7 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अब 6 जुलाई के पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट हटा लिया गया है और 12 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, मॉनसून ट्रफ के आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। इसका पूर्वानुमान विभिन्न मॉडल के आधार पर किया जाता है। लेकिन राजधानी एक छोटी-सी जगह है, इसलिए इसका आकलन मॉनसून के दौरान थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बुधवार को अधिकतम तामपान 38.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 52 से 83 प्रतिशत तक दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ में 39.2 डिग्री, पीतमपुरा में 39 डिग्री, पूसा में 38.6 डिग्री रहा। वहीं कई जगहों पर न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 30.3, जाफरपुर में 30.2, नजफगढ़ में 32.1, पीतमपुरा में 31.5, पूसा में 31.8, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31.7, मयूर विहार में 30 डिग्री रहा।

गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। वहीं अब 8 से आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार मॉनसून में कितना सही होता है राजधानी का पूर्वानुमान

2011 – 82%

2012-92%

2013- 67%

2014- 67%

2015- 70%

2016 – 72%

2017- 77%

2018-74%

2019- 75%

2020- 84%

2021- 85%

जुलाई में मौसम का आंकलन कितना सही

2011- 84%

2012 – 100%

2013 – 58%

2014 – 42%

2015 – 58%

2016- 74%

2017 – 68%

2018 – 61%

2019 – 87%

2020 – 74%

2021 – 84%

Next Story