दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम का कार्य 18 मई से पहले एकीकरण के तहत होने लगेंगे

Admin Delhi 1
22 April 2022 12:00 AM IST
राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम का कार्य 18 मई से पहले एकीकरण के तहत होने लगेंगे
x

दिल्ली न्यूज़: राजधानी में तीनों उत्तरी, दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम को एक करने का अधिसूचना जारी होते ही दस साल बाद तीनों निगम एक हो चुकी है, लेकिन अभी भी विभागीय स्तर पर तीनों निगम का काम अभी अगले महीने तक अलग-अलग ही चल सकता है। दरअसल विभागों को एक करने का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। विभाग प्रमुख बनने वाले अधिकारियों के चयन अभी नहीं हुआ है। क्योंकि अब तीन- की जगह हर विभाग में एक ही उच्च अधिकारी होंगे, जैसे कि एक निगमायुक्त, एक इंजीनियर इन चीफ, अतिरिक्त आयुक्त होने हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को पदस्थापित करने का कार्य होना है। प्रशासनिक स्तर पर निगम में इस ओर कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन समय लगना है।

कुछ अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2017 में हुए चुनाव के बाद 18 मई तक तीनों निगम का कार्यकाल समाप्त होना है, इस तारीख से पहले एक हुए निगम में तीन की जगह एक विभाग हो जाएंगे। तथा दिल्ली नगर निगम में एकीकरण के तहत कार्य होने लगेगा। दूसरी ओर निगम में डेपुटेशन में आए अधिकारियों की सेवा में विस्तार किया गया है। नतीजतन उन्हें में एक निगम में पद देने के लिए जोर आजमाइश चल शुरू हो गया है।

Next Story