दिल्ली-एनसीआर

लोकसभा में गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर होगी चर्चा

Rani Sahu
20 Sept 2023 11:27 PM IST
लोकसभा में गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर होगी चर्चा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार मिल रही सफलता पर गुरुवार, 21 सितंबर को लोकसभा में चर्चा होगी। बुधवार को लोकसभा द्वारा लोकसभा एवं देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 ( 128 वां संविधान संशोधन ) को पारित किए जाने की घोषणा करने के बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन में यह जानकारी दी कि कल (गुरुवार) चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोकसभा में चर्चा होगी।
यह जानकारी देने के बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार, 21 सितंबर को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
Next Story