- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Deepali चौक से मजलिस...
Deepali चौक से मजलिस पार्क तक मेट्रो कॉरिडोर का ढांचा तैयार, कौन से डेट तक शुरू होगा

New Delhi.नई दिल्ली। आउटर रिंग रोड पर दीपाली चौक (पीतमपुरा) से मजलिस पार्क तक करीब नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर का ढांचा तैयार हो चुका है। अब इसे फिनिशिंग करने और ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) लगाने का काम चल रहा है। यह कॉरिडोर फेज 4 में निर्माणाधीन 29.262 किलोमीटर लंबी जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन का हिस्सा है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक फिनिशिंग का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा और इस साल के अंत तक यह कॉरिडोर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि साल के अंत तक दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच मेट्रो रफ्तार भरने लगेगी।मेट्रो का संचालन शुरू होने पर यह कॉरिडोर कई मायनों में खास होगा। हैदरपुर बादली मोड के पास दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया गया है।दिल्ली मेट्रो का दूसरा सबसे ऊंचा प्वाइंट भी इसी कॉरिडोर का हिस्सा है।इसके अलावा यह कॉरिडोर रेड लाइन (रिठाला-न्यू बस अड्डा गाजियाबाद), येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी गुरुग्राम) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) के स्टेशनों से जुड़ेगा।इससे परिवहन की सुविधा बेहतर होगी।
जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर मौजूदा मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) का विस्तार प्रोजेक्ट है। इसका 19.520 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और 9.4 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। इस कॉरिडोर पर कुल 22 स्टेशन होंगे। जिसमें 15 एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल होंगे।डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि इस कॉरिडोर पर जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच बने अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर इसी साल जनवरी में मेट्रो का परिचालन शुरू हो चुका है।कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर अगले साल के मध्य तक बनकर तैयार हो जाएगा। साल के अंत तक फिनिशिंग का काम पूरा हो जाएगा।इस हिस्से पर दीपाली चौक, पीतमपुरा, प्रशांत विहार, उत्तर पीतमपुरा, हैदरपुर मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क नाम से सात मेट्रो स्टेशन होंगे।
इन स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है।इस हिस्से पर तीन इंटरचेंज स्टेशन होंगेहालांकि जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का पूरा हिस्सा तैयार होने में समय लगेगा और कॉरिडोर पर कुल छह इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इनमें से तीन इंटरचेंज स्टेशन दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच होंगे।जिसमें पीतमपुरा, हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क शामिल हैं। पीतमपुरा को रेड लाइन के स्टेशन, हैदरपुर बादली मोड़ को येलो लाइन के स्टेशन और मजलिस पार्क को पिंक लाइन के स्टेशन से इंटरचेंज किया जाएगा।इस कॉरिडोर की कुछ खास बातें1. सबसे ऊंचा कॉरिडोर- हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 340 के पास मेट्रो कॉरिडोर की ऊंचाई 28.362 मीटर है।2. दूसरा सबसे ऊंचा पॉइंट- हैदरपुर बादली मोड के पास 52.288 मीटर लंबे स्टील स्पैन से बने कॉरिडोर की ऊंचाई 27.610 मीटर है।3. दिल्ली मेट्रो का चौथा सबसे ऊंचा पॉइंट और मैजेंटा लाइन का तीसरा सबसे ऊंचा पॉइंट- पीतमपुरा मधुबन चौक के पास 22.54 मीटर की ऊंचाई पर स्टील स्पैन से कॉरिडोर बनाया गया। यह मैजेंटा लाइन का तीसरा सबसे ऊंचा पॉइंट और दिल्ली मेट्रो का चौथा सबसे ऊंचा पॉइंट है।4. यह कॉरिडोर पीतमपुरा मधुबन चौक के पास रेड लाइन के ऊपर से गुजर रहा है। इसका निर्माण 340 मीट्रिक टन वजन और 50 मीटर लंबे स्टील स्पैन से किया गया है।





