- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- देश में लोकतंत्र की...
दिल्ली-एनसीआर
देश में लोकतंत्र की स्थिति ठीक नहीं, राहुल गांधी की बातों में सच्चाई : पवन बंसल
SHIDDHANT
3 Oct 2025 10:49 PM IST

x
Delhi दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने राहुल गांधी के हालिया बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके द्वारा विदेश में उठाए गए मुद्दों से सरकार को सबक लेना चाहिए। पवन बंसल ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने लोकतंत्र के खतरे में होने की बात कही, तो यह आज की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। लोकतंत्र की स्थिति ठीक नहीं है। वोटों की चोरी हो रही है, लाखों लोगों को मतदान का अधिकार नहीं मिल रहा। संसद ठीक से नहीं चल रही, विधेयकों पर चर्चा नहीं हो रही और न ही वे पारित हो रहे। राहुल गांधी ने जो कुछ विदेश में कहा, वह गलत नहीं है, बल्कि देश में असुरक्षा का माहौल और संस्थानों की खराब स्थिति इसका प्रमाण है।
पवन बंसल ने सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत किया, लेकिन इसे देर से लिया गया कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह एक अच्छा निर्णय है, लेकिन समय पर लिया जाना चाहिए था। कुछ प्रतिबंधों के बावजूद यह सही दिशा में कदम है। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध समय पर अनुमति देने में बाधा नहीं बनने चाहिए। चीन के मुद्दे पर बोलते हुए पवन बंसल ने राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को चीन से सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा, “चीन ने उत्पादन और विकास के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। भारत में ‘मेक इन इंडिया’ की शुरुआत 12 साल पहले हुई थी, लेकिन कितना उत्पादन हुआ और कितने लोगों को रोजगार मिला? चीन आज कहां पहुंच गया है, यह हम सभी देख सकते हैं। राहुल गांधी का यह कहना सही है कि भारत को चीन से सीखने की जरूरत है। पवन बंसल ने कहा कि भारत को पारदर्शी तरीके से चलाने की जरूरत है, जो वर्तमान में नहीं हो रहा। राहुल गांधी का बयान देश की वास्तविक स्थिति का आईना है और सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
Tagsपवन बंसलराहुल गांधीकांग्रेसलोकतंत्रवोटिंग अधिकारसंसदविधेयकअसुरक्षाचीनमेक इन इंडियापारदर्शितासिख जत्थापाकिस्तानसरकारविदेश बयानभारतीय राजनीतिनीति सुधार।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





