दिल्ली-एनसीआर

BIG BREAKING: निर्माणाधीन मॉल की मिट्टी खिसकी, कई मजदूर घायल

jantaserishta.com
31 Oct 2021 12:51 PM IST
BIG BREAKING: निर्माणाधीन मॉल की मिट्टी खिसकी, कई मजदूर घायल
x
इस घटना में अभी तक किसी की मरने की सूचना नहीं है जो राहत की बात है.

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बड़ी घटना घट गई है. दरअसल दिल्ली में चांदनी चौक के पास फव्वारा चौक में पास निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की मिट्टी खिसक गई है. मिट्टी खिसकने के वजह से 3-4 मजदूर घायल हो गए. इस घटना में अभी तक किसी की मरने की सूचना नहीं है जो राहत की बात है. मिट्टी खिसकने के वनह से टिन शेड से बनी झुग्गियां भी मिट्टी में धसने के वजह से नीचे खिसक गई है.

दिल्ली में चांदनी चौक के पास फव्वारा चौक में पास निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की मिट्टी खिसकने की घटना घटने के तुरंत बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई है. पुलिस के अलावा फायरब्रिगेड की टीम अपने चार गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है. फिलहाल मलबा हटाने का काम चल रहा है. उम्मीद यही लगाई जो रही है कि इस घटना में किसी भी मजदूर की जान नहीं गई है. मौजूदी जानकारी तर 3-4 मजदूर इस घटना में घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
चांदनी चौक के पास फव्वारा चौक में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की मिट्टी खिसकने से मिट्टी में धंसी टिन शेर की झुग्गियां भी नीचे खिसक गई. जानकारी के अनुसार अभी तक इस घटना में किसी की भी जान नहीं गई है. घटना के तुरंत बाद फायरब्रिगेड की चार गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. पूरा मलबा हटने के बाद यह साफ हो पाएगा कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है या कोई और व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story