- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जनता को लूटकर अपना घर...
दिल्ली-एनसीआर
जनता को लूटकर अपना घर भरना ही 'आप' का असली मॉडल: मनजिंदर सिंह सिरसा
SHIDDHANT
9 May 2026 8:08 PM IST

x
Delhi दिल्ली: सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर तीखे शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इस पार्टी के डीएनए में है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि भगवंत मान और केजरीवाल जवाब दें, क्या जनता को लूटकर अपना और अपने नेताओं के घर भरना ही 'आप' का असली मॉडल है।
एक्स पोस्ट में मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा कि पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड और गिरफ्तारी ने 'आप' सरकार के करोड़ों के फर्जीवाड़े और औद्योगिक जमीन के नाम पर हुए बहुत बड़े 'लैंड स्कैम' की सारी परतें खोल दी हैं। एक बार फिर साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार इस पार्टी के डीएनए में है। पहले दिल्ली को घोटालों का अड्डा बनाकर बर्बाद किया और अब वही लूट का मॉडल पंजाब में भी लागू कर दिया गया है।
लुधियाना और अन्य जगहों पर जिस औद्योगिक जमीन को फैक्ट्रियां लगाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए लिया गया था, वहां नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से सीएलयू करवाया गया और अवैध रूप से आलीशान फ्लैट्स का गोरखधंधा खड़ा कर दिया गया। यह सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि उन किसानों के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिनकी जमीनें हड़पकर ये नेता अपनी जेबें भर रहे हैं। करोड़ों के फर्जी बिल और शेल कंपनियों का यह खेल बताता है कि इन्होंने 'रंगला पंजाब' बनाने के नाम पर उसे पूरी तरह 'कंगाल पंजाब' बना दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई। हालांकि उनकी गिरफ्तारी को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
शनिवार सुबह ईडी ने संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापे मारे। एक वर्ष में यह तीसरी रेड है। अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया। जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है।
Tagsमनजिंदर सिंह सिरसासंजीव अरोड़ाईडी रेडआम आदमी पार्टीपंजाब लैंड स्कैमभ्रष्टाचार आरोपजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





