दिल्ली-एनसीआर

गर्भवती को ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा, महिला अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत के बीच

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 8:01 AM GMT
गर्भवती को ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा, महिला अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत के बीच
x

सिटी क्राइम न्यूज़: थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम मिलक में ब्याही 22 वर्षीय महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट की है। इस बीच महिला की मरने की अफवाह भी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला: थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक राधा रमन सिंह ने बताया कि दादरी क्षेत्र के कठेड़ा गांव की रहने वाली मुस्कान की 3 साल पहले साहिल नामक युवक से शादी हुई थी और वह इस समय गर्भवती है। परिजनों के मुताबिक 3 दिन पहले मुस्कान को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच: पुलिस ने बताया कि महिला की स्थिति को खराब होता देख परिजनों ने शारदा अस्पताल में रेफर करवाया गया, महिला इस समय वेंटीलेटर पर है। महिला के मायके वालों ने ससुरालजनों पर आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि उसके ससुरालजनों ने मारपीट की है। जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story