- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Heavy security. के बीच...
Heavy security. के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ अभियान

Ghaziabad गाजियाबाद : जिले के लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को जिला प्रशासन, यूपीसीडा और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि पर बने कथित अवैध मजार को हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी। प्रशासन की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, ट्रोनिका सिटी के सी-8 सेक्टर स्थित जिस स्थान पर यह निर्माण किया गया था, वह यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र की सरकारी भूमि है। जांच में यह पाया गया कि यह निर्माण राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था और इसके लिए किसी प्रकार की वैधानिक स्वीकृति भी उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एडीएम सिटी Vikas Kashyap और एसडीएम लोनी Deepak Singhanwal ने किया। मौके पर यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी Sharmila Patel, वरिष्ठ प्रबंधक एन.के. जैन, डीसीपी ग्रामीण Surendra Nath Tiwari, एसीपी लोनी Siddharth Gautam सहित राजस्व, यूपीसीडा और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
एडीएम सिटी विकास कश्यप ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम लोनी दीपक सिंगनवाल ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई राजस्व अभिलेखों और संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।प्रशासन ने दोहराया है कि सरकारी भूमि पर जहां भी अवैध निर्माण या कब्जे पाए जाएंगे, वहां इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





