दिल्ली-एनसीआर

पड़ोसन भगा ले गई थी दो किशोरियों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
29 April 2023 2:54 PM GMT
पड़ोसन भगा ले गई थी दो किशोरियों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

ग्रेटर नोएडा: थाना बिसरख क्षेत्र से करीब 16 दिन पहले अचानक गायब हुई दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों किशोरियों को पड़ोसन ही बहला फुसलाकर भगाकर ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि 13 अप्रैल को बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम पतवाडी निवासी दो किशोरी अचानक घर से गायब हो गई थी। इस बाबत थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि दोनों लड़कियां अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए फुटेज चेक की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जानकारी व साक्ष्य एकत्र किये गये तथा लोकल इंटेलिजेंस से भी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की गई। उस सब जानकारी और सीसीटीवी फुटेज कर आधार पर पुलिस ने जितेन्द्र, सुदीप व वंदना को गिरफ्तार किया।

दोनों लड़कों ने बनाए संबंध: पुलिस के अनुसार नाबालिग किशोरियों के पड़ोस की रहने वाली महिला वन्दना यादव अपने साथ बहला फुसलाकर ले गयी थी। वंदना दोनों की अपने देवर सुदीप और फुफेरे भाई जितेन्द्र कुमार के साथ जान-पहचान कराकर शादी कराना चाहती थी। पता चला है कि दोनों किशोरियों को उत्प्रेरित कर शारीरिक सम्बन्ध भी बनवाए। दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने सैफई के रहने वाले जितेंद्र यादव, औरैया के रहने वाले सुदीप यादव व वंदना यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story