दिल्ली-एनसीआर

Municipal ने वन महोत्सव के तहत पौधारोपण अभियान चलाया

Ratna Netam
1 July 2026 7:10 PM IST
Municipal  ने वन महोत्सव के तहत पौधारोपण अभियान चलाया
x

Ghaziabad गाजियाबाद : नगर निगम गाजियाबाद द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम के अनुसार लगभग 9 एकड़ भूमि पर एक लाख से अधिक पौधे लगाने की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम के दौरान महापौर और नगर आयुक्त ने सभी उपस्थित लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य आगे बढ़ाया गया।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आर्मी लैंड की लगभग 48 एकड़ भूमि पर छह लाख से अधिक पौधे लगाने की योजना है, जिसकी शुरुआत इस अभियान से की गई है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर शहर को हरित बनाने की अपील की।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम अब तक लगभग 17 स्थानों पर गंदगी हटाकर वृक्षारोपण का कार्य कर चुका है। उन्होंने कहा कि मियावाकी पद्धति के माध्यम से अब तक 3,88,961 पौधों को वृक्षों में विकसित किया जा चुका है। इनमें विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र, पार्क और सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वन महोत्सव पूरे एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें शहर के सभी 100 वार्डों में पौधारोपण किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1,08,000 पौधों को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग को पौधारोपण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज ने बताया कि आर्मी लैंड, निगम की खाली भूमि, सेंट्रल वर्ज और पार्कों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे।अंत में महापौर और नगर आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Next Story