दिल्ली-एनसीआर

अप्रैल का महीना हुआ शुरू अब दिनों दिन गर्मी का सितम बढ़ता ही चला जाएगा

Tara Tandi
1 April 2024 7:17 AM GMT
अप्रैल का महीना हुआ शुरू अब दिनों दिन गर्मी का सितम बढ़ता ही चला जाएगा
x
दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में रविवार को चली हवा ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। हालांकि, पारा सामान्य से ऊपर रहा। हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में दो अप्रैल से बढ़त हो सकती है। अनुमान है कि तीन अप्रैल तक दिन का तापमान बढ़कर 37 डिग्री पहुंच सकता है।
रविवार को दिल्ली में ऐसा रहे मौसम
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद् रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री से अधिक है।
आज ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम
दिन के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवा चली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए जिससे तापमान में गिरावट हुई। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है, लेकिन अप्रैल से प्रदेश भर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के भी सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।
वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान और अगले दो दिनों न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के मध्य भाग के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में रविवार को बदले मौसम के चलते चंबा जिला के भरमौर, पांगी में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे भरमौर-पठानकोट हाइवे समेत आधा दर्जन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों की रफ्तार थमने से देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गईं। मार्गों के बंद होने से अपने गंतव्यों की ओर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Next Story