दिल्ली-एनसीआर

बदमाशों ने युवक को लूटपाट का विरोध करने पर पेट में घोंपा चाकू, 200 रुपये लेकर फरार

Admin Delhi 1
16 Aug 2022 5:19 AM GMT
बदमाशों ने युवक को लूटपाट का विरोध करने पर पेट में घोंपा चाकू, 200 रुपये लेकर फरार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामला सीमापुरी इलाके का है जहां लडक़े पीडि़त की जेब से 200 रुपये लेकर फरार हो गए। बाकी सामान वहीं छोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, जिनसे कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक, नूर इस्लाम परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी में रहता है और प्राइवेट काम करता है। सुबह वह बरेली से लौट रहा था। एक वाहन से सीमापुरी गोल चक्कर पर उतरकर पैदल की घर की तरफ जा रहा था। तभी उसे तीन लडक़ों घेर लिया। चाकू की नोक पर लेकर उनसे लूटपाट करने लगे। एक लडक़े ने जबरन जेब से 200 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर चाकू उसके पेट घोंप दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Next Story