दिल्ली-एनसीआर

बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दो कर्मचारियों को चाकू से हमला करके किया घायल

Admin Delhi 1
7 Jun 2022 11:07 AM IST
बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दो कर्मचारियों को चाकू से हमला करके किया घायल
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दुकान के दो कर्मचारियों की किसी बात पर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। उसी दौरान उन लोगों ने कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। मामला गाजीपुर इलाके का है जहां कर्मचारियों को घायल करने के बाद आरोपी रकम से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किट्टू व वेदराम को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला किट्टू गाजीपुर सब्जी मंडी में एक दुकान पर वेदराम के साथ काम करता है। किट्टू ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने साथी के साथ दुकान पर मौजूद था, तभी कुछ लोग आए और उन दोनों से कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। उन्हें लहूलुहान करने के बाद आरोपी उनके पास से एक बैग लेकर फरार हो गए, उमसें 60 हजार रुपये से अधिक की रकम रखी हुई थी।

Next Story