- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नाबालिग ने कबूला...
नाबालिग ने कबूला जुर्म, बच्चे की मां से नाराज था 13 वर्षीय पड़ोसी किशोर, मासूम की कर दी हत्या

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में तीन मई को हुई 8 माह के मासूम की हत्या के मामले में न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है. नाबालिग का मृतक बच्चे की मां से झगड़ा हुआ था. इसी बात को लेकर वह महिला से नाराज था. जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया. प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद नाबालिग बच्चे की गतिविधियां संदिग्ध लगी. पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो सामने आया कि वारदात से पहले नाबालिग को महिला के घर के पास देखा गया था. पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





