दिल्ली-एनसीआर

दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस

Shreya
2 Aug 2023 11:52 AM IST
दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस
x

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।

विभाग ने आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और रात में बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बुधवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने अगले तीन-चार दिन पूर्वी और पूर्वी मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बताई है। बुधवार को उत्तरी ओडिशा और गुरुवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

Next Story