दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में पारा 42 के पार गया, मौसम विभाग के अनुसार लू के जल्द थमने का अनुमान

Admin Delhi 1
19 April 2022 6:45 PM GMT
दिल्ली में पारा 42 के पार गया, मौसम विभाग के अनुसार लू के जल्द थमने का अनुमान
x

दिल्ली मौसम न्यूज़: दिल्ली में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि यह सीजन का अब तक का उच्चतम तापमान है। शहर में 11 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया था। मगर अन्य स्थानों पर देखा जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 अप्रैल के मुकाबले ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा संग हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

बुधवार को चल सकती है तेज हवाएं: राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगवार को सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी का स्तर 69 प्रतिशत और न्यूनतम 14 प्रतिशत दर्ज किया गया। राजधानी के अन्य इलाकों की बात करें तो एसपीएस मयूर विहार को छोडक़र सभी केंद्रो पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। 45 डिग्री सेल्सियस के साथ स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स इलाका मंगलवार को सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में सात दिन से लू का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ, हवा की स्थिति और इस क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण लू का प्रकोप कम होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार कि राष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल तक हल्की-हल्की बारिश होने और 19 व 20 अप्रैल को (25-35 किमी प्रति घंटे की गति से) तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। 21 और 22 अप्रैल के आसपास गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके चलते कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस बीच, वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

तापमान मीटर

स्थान अधिकतम तापमान

स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स 45 डिग्री सेल्सियस

मुंगेशपुर 44.4 डिग्री सेल्सियस

पीतमपुरा 44.3 डिग्री सेल्सियस

नजफगढ़ 44 डिग्री सेल्सियस

Next Story