दिल्ली-एनसीआर

सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर हुई बैठक बेनतीजा रही

Rani Sahu
4 Jan 2023 2:01 PM GMT
सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर हुई बैठक बेनतीजा रही
x
दिल्ली में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सतलुज-यमुना लिंक नहर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ श्रम शक्ति भवन में बैठक की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि SYL मुद्दे में हम अभी तक निष्कर्ष पर नहीं बढ़ पाए हैं। पंजाब के मु्ख्यमंत्री का कहना है कि उनके पास पानी नहीं है, पहले पानी का बंटवारा हो। पानी के बंटवारे का काम ट्रिब्यूनल का है, उसके फैसले के अनुसार बांट लेंगे। पहला विषय है कि SYL बननी चाहिए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज SYL पर बात हुई थी। हम अपना सतलुज बचाना चाहते हैं। हमारे पास पानी नहीं है। सतलुत नदी नहीं नाला बन गई है। इसे SYL नहीं YSL बना देना चाहिए और यमुना से सतलुज को पानी देना चाहिए। हम चाहते हैं हरियाणा को पानी मिले लेकिन वे गंगा या यमुना से ले लें।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story