- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में आज अधिकतम...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Apurva Srivastav
28 March 2024 6:16 AM GMT
![दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/28/3628801-untitled-55-copy.webp)
x
दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया.
आईएमडी ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम' श्रेणी में है.
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर' माना जाता है.
Tagsदिल्लीआजतापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्जDelhitodaytemperature recorded 37 degree Celsiusदिल्ली खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Apurva Srivastav Apurva Srivastav](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Apurva Srivastav
Next Story