दिल्ली-एनसीआर

साइबर थाना पुलिस में सांख्यिकी मंत्रालय के संयुक्त निदेशक से हुई ठगी

Admin Delhi 1
26 Jun 2022 10:59 AM IST
साइबर थाना पुलिस में सांख्यिकी मंत्रालय के संयुक्त निदेशक से हुई ठगी
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस में सांख्यिकी मंत्रालय के संयुक्त निदेशक ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया। जब डॉ. एससी अग्रवाल ने वैष्णा देवी यात्रा के लिए अपने परिवार के लिए ऑन लाइन हेलीकॉप्टर के टिकट करवाए थे। जांच के दौरान टिकट फर्जी पाए जाने पर अग्रवाल ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। ऑन लाइन टिकट दिलाने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका नंबर बंद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. एससी अग्रवाल शाहदरा इलाके में रहते हैं और भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय में संयुक्त निदेशक हैं। उन्होने अपनी पत्नी व बेटी के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर जाना था। इसके लिए उन्होंने कटरा से सांझीछत के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट कराने थे। ऑन लाइन 5400 रुपए से तीन टिकट बुक कराए थे। व्हाट्सएप पर चैट के दौरान उनकी बातचीत विपिन नामक युवक से हुई। टिकट कराने के बाद उन्होंने उसको कॉस चैक किया तो पता चला कि टिकट फर्जी थे। सभी टिकट को एडिट कर उनको भेजा गया था। इसके बाद अग्रवाल ने विपिन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका नंबर बंद था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। बाद में शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Next Story