- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस से गुहार लगाता...
दिल्ली-एनसीआर
पुलिस से गुहार लगाता रहा मजबूर पति, वर्दी के आगे हार लगा ली फांसी
Saba Naaz
27 Jun 2025 6:21 PM IST

x
Faridabad फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव मोहना में रहने वाले युवक ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने पत्नी के अपहरण की आशंका जताई थी जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के नाम पर उनके बेटे को प्रताड़ित किया और 20 हजार रुपये रिश्वत भी मांग की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान गांव मोहना निवासी सुमेश के रूप में हुई है। मृतक के पिता धर्मवीर ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस उनकी बहू की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ इनकार कर दिया। इन सब घटनाओं से मानसिक रूप से टूट चुके सुमेश ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति और बुआ के खिलाफ दर्ज किया गया है।
Tagsपुलिसपतिफांसीpolicehusbandhangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





