- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नशे का कहर : बड़े भाई...
दिल्ली-एनसीआर
नशे का कहर : बड़े भाई ने छोटे को दिया धक्का, घायल होकर गिरा नीचे
Saba Naaz
7 Jun 2025 6:39 PM IST

x
Delhi दिल्ली : सटे ट्रोनिका सिटी इलाके में बड़े भाई ने छोटे को लड़ाई के दौरान धक्का दे दिया। धक्का ऐसा दिया की उसका सिर पत्थर से जा लगा। जिससे ज्यादा खून बहने से अस्पताल में युवक की मौत हो गई।
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क बंसल चौक पर भाई के धक्का मारने से गिरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों में घर के अंदर नशा करने के बाद झगड़ा हो गया था। मूल रूप से सारी पक्का बाग बदायूं की रहने वाली अंवारी पत्नी शेखर उर्फ जलालुद्दीन अपने दो बेटे प्रवेश और जावेद के साथ लोनी के राम पार्क कॉलोनी में रहती हैं।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दोनों बेटे नशे के आदी हैं। बृहस्पतिवार रात दोनों घर में नशा कर रहे थे। इस दौरान घरेलू बात को लेकर दोनों में कहांसुनी हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान परवेज ने अपने छोटे भाई जावेद को जोर से धक्का मारा। धक्का लगने पर जावेद का सिर वहां पड़े पत्थर पर लग गया। जिससे उसके सिर में खून निकल गया।
उन्होंने जावेद को लोनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जावेद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान जावेद की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जावेद की मौत के बाद अंवारी ने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsनशेबड़े भाईछोटेधक्काघायलगिराDrunkelder brotheryoungerpushedinjuredfellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





