दिल्ली-एनसीआर

लड़की साक्षी ने आखिरी बार कही थी ये बात 'बड़ा बदमाश हो रहा है तू

Ashwandewangan
31 May 2023 12:48 AM IST
लड़की साक्षी ने आखिरी बार कही थी ये बात बड़ा बदमाश हो रहा है तू
x

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में हत्याकांड को लेकर अब पुलिस के द्वारा एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे हैं। ऐसे में सूत्रों की मानें तो एक और नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि नाबालिक लड़की साक्षी और आरोपी साहिल की शनिवार को काफी देर तक फोन पर बात हुई थी। इसके साथ ही लड़की ने साहिल को वीडियो कॉल भी किया हुआ था। यह वीडियो कॉल काफी लम्बा चला था। इसके साथ ही मर्डर वाले दिन भी सुबह के वक्त में दोनों ही लोगों ने लगभग 19 मिनट तक बात किया था। गोपनीय सूत्रों के अनुसार ये पता चला है कि पीड़िता और आरोपी साहिल के बीच पोल्स को दो वॉइस नोट्स मिले हैं। इस वॉइस नोट्स में लड़की यह बोल रही है कि 'बड़ा बदमाश हो रहा है तू, कहां चली गई थी उस टाइम तेरी बदमाशी।''

एक्स बॉयफ्रेंड अजय उर्फ झबरू ने दी ये जानकारी

पीड़ित लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड अजय उर्फ झबरू ने बताया कि वह 27 मई को साहिल से मुलाकात करने के लिए गया हुआ था। लेकिन साहिल डर की वजह से उससे मिलने नहीं आया। ऐसे में लड़की ने साहिल को जमकर फटकार लगाई थी। इसपर ही लड़की साक्षी ने बदमाशी वाली बात को फोन पर कहा था।

ये है मामला ?

साहिल नाम के लड़के ने एक 16 साल की नाबालिक लड़की की हत्या कर दी थी। इस हत्या को इतना निर्मम तरीके से किया गया है कि वीडियो देखकर आपका भी दिल दहल उठेगा। पोस्टमार्डम रिपोर्ट की मानें तो लड़की के शरीर पर 34 निशान मौजूद हैं। इसके साथ ही लड़की का सिर पूरी तरह से फट गया है। साहिल के इस हत्या का वीडियो अब बड़े ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story