दिल्ली-एनसीआर

Family विवाद के चलते आग लगाने की बात सामने

Ratna Netam
4 July 2026 4:49 PM IST
Family  विवाद के चलते आग लगाने की बात सामने
x

Ghaziabad गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र में राजनगर स्थित मकान नंबर 14/113 में 1 तारीख को आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।अब इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घर के भीतर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा आग लगाते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में लंबे समय से पिता और पुत्र के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग पिता ने कथित तौर पर घर के अंदर रखे सोफे में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई और घर के हिस्से को नुकसान पहुंचा।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि आग कैसे लगी और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और समय रहते दमकल टीम ने आग पर काबू पाकर बड़े नुकसान को टाल दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने के कारण और भी गंभीर माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Next Story