- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पीट-पीटकर पिता को किया...
दिल्ली-एनसीआर
पीट-पीटकर पिता को किया जख्मी, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या,
Saba Naaz
28 Jun 2025 9:50 PM IST

x
Delhi दिल्ली : मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित आराम बाग इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (45) के रूप में हुई है।
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे भानू प्रताप (21) को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में और लोग भी शामिल हैं। पुलिस जानबूझकर उनको बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि विनोद ऑटो चालक थे।
उनका बेटा किसी दुकान पर काम करता है। उपायुक्त ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार रात खबर मिली कि आराम बाग स्थित आंबेडकर भवन के पास एक व्यक्ति को बेटे भानू प्रताप व उनकी पत्नी ने पीटा है। पुलिस ने पीड़ित विनोद को एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। देर रात आरोपी भानू को दबोच लिया गया।
आरोपी ने बताया कि उसका अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को झगड़े के दौरान वह पिता को पार्क में ले गया। वहां पहले पिता को बुरी तरह पीटा। बाद में उनके सिर, छाती और चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया। विनोद ने घायल होने के बाद अपनी बहन को कॉल कर सारी बात बता दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
Tagsपीटकरपितापत्थरहत्याbeatingfatherstonemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





