दिल्ली-एनसीआर

घरवालों ने फिजियोथेरेपी को जमकर धोया, थेरेपी के दौरान डॉक्टर ने युवती के साथ की छेड़छाड़

Admin Delhi 1
7 July 2022 5:04 PM IST
घरवालों ने फिजियोथेरेपी को जमकर धोया, थेरेपी के दौरान डॉक्टर ने युवती के साथ की छेड़छाड़
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: ग्रेटर नोएडा शहर में बुधवार की देर शाम अजीबोगरीब घटना हुई। फिजियोथेरेपी के दौरान डॉक्टर ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने अपने परिवार वालों से शिकायत की। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और डॉक्टर की खूब धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती के घरवालों ने की डॉक्टर की धुनाई: मिली जानकारी के मुताबिक मामला ग्रेटर नोएडा शहर में सेक्टर बीटा टू का है। यहां फिजियोथैरेपिस्ट का क्लीनिक है। एक युवती का उपचार चल रहा था। बुधवार की शाम रूटीन के तहत युवती फिजियोथैरेपिस्ट के पास पहुंची। लड़की का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ फिजियोथैरेपी के बहाने छेड़छाड़ की है। डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। लड़की ने परिवार वालों से शिकायत की। परिजन मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को जमकर पीटा। इसके बाद सेक्टर बीटा टू कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया- मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया डॉक्टर: पूरी घटना पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में थाना बीटा टू कोतवाली पुलिस ने यूपी की शिकायत पर एफआईआर पंजीकृत कर ली है। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story