- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कार चलाते हुए ड्राइवर...
दिल्ली-एनसीआर
कार चलाते हुए ड्राइवर को आई नींद की झपकी, उड़ा दिए दो युवक
Saba Naaz
26 Jun 2025 5:52 PM IST

x
Gurugram गुरुग्राम : ढाबे के बाहर खड़े युवकों को टक्कर लगने वाले हादसे में सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि कार चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया था।
कार (स्कोडा) को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस ने चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। लॉ के छात्र हर्ष और उसके दोस्त अभिषेक को टक्कर माने वाले कार चालक की पहचान गुरुग्राम के नूरपुर बोहड़ा कलां निवासी मोहित के रूप में हुई है। आरोपी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर का काम करता है और सेक्टर-14 स्थित एक पीजी में नौकरी करता है।
चालक मोहित ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब 3.30 बजे कंपनी में काम करके पीजी की ओर जा रहा था। पूरी रात कंपनी में काम करके वापस जाते समय नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में चंचल ढाबे के सामने कार ने सड़क किनारे खड़े हर्ष व अभिषेक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ओमनगर निवासी हर्ष की मौत हो गई थी। वहीं, घायल अभिषेक का दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक मोहित को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया है। अदालत में चालान पेश किया जाएगा।
Tagsकारड्राइवरझपकीयुवकcardrivernapyoung manजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





