- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- डोरबेल बजाई, दरवाजा...
डोरबेल बजाई, दरवाजा खुला तो वो निर्वस्त्र खड़ा था, सहम गया पूरा परिवार

परिवार का कहना है कि डोरबेल की आवाज पर दरवाजा खोला तो मेरा पूरा परिवार सहम गया। परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक व्यक्ति ने नग्न अवस्था में पड़ोसी के घर की घंटी बजा दी। सेक्टर-82 की सेवन लैंप सोसाइटी में हुई घटना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था।
सेक्टर-82 के सेवन लैंप सोसाइटी निवासी के अनुभव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। उनका एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। आरोप है कि उनके पड़ोसी अभिजीत मिश्रा ने सुबह करीब पांच बजे उनकी डोरबेल बजानी शुरू कर दी।
डोरबेल की आवाज पर दरवाजे के पास पहुंचकर उन्होंने देखा कि अभिजीत नग्नावस्था में था। जिसके चलते उनका पूरा परिवार सहम गया। अनुभव की शिकायत है कि उसकी मां भी दिल की मरीज है। ऐसे में अगर उनका पड़ोसी उन्हें परेशान करता है तो परिवार के समक्ष परेशानी आ सकती है। अनुभव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।





