दिल्ली-एनसीआर

दुष्कर्म के आरोप में अदालत ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई

Admin Delhi 1
24 Sep 2022 1:04 PM GMT
दुष्कर्म के आरोप में अदालत ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई
x

एनसीआर कोर्ट रूम न्यूज़: गाजियाबाद की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आई थी। महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को अपर जनपद न्यायाधीश ने सात साल की सजा सुनाई है। सजा के तौर पर अदालत के न्यायाधीश ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस जो जब महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली तो पुलिस ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार के लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

महिला के साथ किया दुष्कर्म: विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार ने बताया कि लोनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में पीड़ित महिला परिवार के साथ रहती थी। बीते वर्ष 17 अप्रैल 2018 की दोपहर महिला घर में अकेली थी। उसी वक्त आरोपी पवन कुमार जबरदस्ती महिला के घर में घुस गया। घर में जबरदस्ती घुसने के बाद आरोपी ने डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की दी धमकी: दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी और कहा कि अगर उसने यह बात किसी और को बताई तो वह उसे जान से मार देंगे। शाम को पति के घर लौटने पर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी दी अपने पति को दी। इसके बाद पीड़िता और उसके पति ने इस मामले की जानकारी लोनी थाने में दी और पवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Next Story