- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सिटी पार्क में मेले...
सिटी पार्क में मेले में करंट लगने से बच्चे की हुई थी मौत, नॉएडा पुलिस ने झूला संचालक को किया गिरफ्तार

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में चल रहे मेले में झूले में करंट आने से हुई बच्चे की मौत हो गई थी। मृतक बच्चे के परिजनों ने मेला संचालक और झूला संचालक और अन्य लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में झूला संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
झूला झूलते समय लगा करंट: थाना beta-2 पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा अल्फा सेक्टर के पास सिटी पार्क में मेला लगा हुआ है। इस मेले में झूला संचालक राजीव गुप्ता निवासी चांदनी चौक दिल्ली ने झूला लगाया हुआ है। गुरुवार को शाम को बच्चा हर्षित और प्रियांश अपने परिजनों के साथ सिटी पार्क में चल रहे मेले में झूला झूलने के लिए आए थे। झूले में बिजली का करंट आ गया। करंट लगने से हर्षित और प्रियांश बुरी तरह से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान हर्षित की मृत्यु हो गई और प्रियांश का इलाज चल रहा है।
सिटी पार्क के सामने से किया गिरफ्तार: पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर हर्षित के परिजनों ने मेला संचालक चंद्रशेखर गर्ग, मेला संचालक राजीव गुप्ता, अंकित जैन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि जिला संचालक राजीव गुप्ता को सिटी पार्क के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जा रही है।