- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बांग्लादेश में बीते...
दिल्ली-एनसीआर
बांग्लादेश में बीते दिनों हिंदुओं और मंदिरों पर हुई हमले की घटनाओं की मुख्य इमाम ने मंगलवार को आलोचना की, क्या हैं पूरा मामला
Teja
27 Oct 2021 12:16 AM IST

x
मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि बांग्लादेश में दशहरे के मौके पर जैसे हालात बने
जनता से रिस्ता वेबडेसक | मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि बांग्लादेश में दशहरे के मौके पर जैसे हालात बने, हिंदू भाइयों पर जैसे अत्याचार हुए उसकी मैं निंदा करता हूं। मैं बांग्लादेश के चीफ इमाम को ये कहना चाहता हूं कि तमाम मस्जिदों से इसकी निंदा होनी चाहिए। बांग्लादेश सरकार से कहना चाहता हूं कि इन घटनाओं के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सरकार को हर हालत में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोबारा इस तरह की घटनाएं किसी भी कीमत पर न हों। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के हमेशा से बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। भारत ने बांग्लादेश और वहां के लोगों के साथ हमेशा बहुत अच्छा रवैया रखा है। अगर वहीं के लोग ऐसा करेंगे तो ये संबंध बरकरार कैसे रह पाएंगे
Next Story





