दिल्ली-एनसीआर

केंद्र ने DRDO अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया, इसी महीने हो रहे थे रिटायर

Ashish verma
26 May 2025 11:29 PM IST
केंद्र ने DRDO अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया, इसी महीने हो रहे थे रिटायर
x
केंद्र ने DRDO अध्यक्ष का कार्यकाल

New Delhi.नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी कामत का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर मई 2026 तक कर दिया। यह इस पद पर उनका दूसरा विस्तार है।प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कामत को 25 अगस्त, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआरएंडडी) का सचिव और डीआरडीओ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले साल 27 मई को उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था, जो इस महीने समाप्त होना था।

डीआरडीओ के साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानिकार्मिक मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1 जून, 2025 से 31 मई, 2026 तक या अगले आदेश तक एक साल की अवधि के लिए डीडीआरएंडडी सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा के विस्तार को मंजूरी दे दी है। डॉ. कामत इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (आईएनएई) और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (आईईआई) के फेलो हैं।उन्हें आईआईटी खड़गपुर से विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, इस्पात मंत्रालय से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ धातुकर्मी पुरस्कार और डीआरडीओ से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 180 से अधिक शोध पत्र लिखे हैं।


Next Story