दिल्ली-एनसीआर

राजधानी में अभी तीन दिन और सताएगी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

mukeshwari
11 Jun 2023 2:50 PM GMT
राजधानी में अभी तीन दिन और सताएगी, मौसम विभाग ने दी जानकारी
x

देश की राजधानी दिल्ली में जहां अप्रैल और मई के महीने ठंडे रहने के बाद अब जून के शुरुआती स्पताह से सूरज की तपिश से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहने वाला है। लेकिन कुछ दिनों बाद तापमान में दो डिग्री नीचे जाने के अनुमान है। परंतु कल राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई लेकिन लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिली है।

दिल्ली में अभी लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में गर्मी अभी लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। परंतु बीतें दो दिन पहले तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यह शनिवार को बढ़कर 41.8 तक पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफतें लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, दिन के साथ-साथ रात को भी बढ़ते तापमान की वजह से लोग बेहद परेशान है। ऐसा बताया जा रहा है कि 15 व 16 जून को तापमान में जरुर कमी आएगी, लेकिन गर्मी लोगों के पसीने छुटाएगी। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल भी पूरा दिन लोगों को सूरज की तपिश और लू का सामना करना पड़ा था। लेकिन दोपहर होते-होते कुछ इलाकों में हल्कि बारिश देखने को मिली थी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story