- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बैरिकेड से टकराकर बाइक...
दिल्ली-एनसीआर
बैरिकेड से टकराकर बाइक सीधी गिरी अंडरपास में, हादसा कैमरे में कैद
Saba Naaz
19 Jun 2025 8:17 PM IST

x
noida नॉएडा : ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ चौक पर डुकाटी स्क्रैम्बलर स्पोर्ट्स बाइक के बैरिकेड तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने का वीडियो सामने सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने अंडरपास में गिरने से पहले ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को टक्कर मारी थी।
वहीं ट्रैफिक पुलिस ने हादसे रोकने के लिए गुरुवार को बैरिकेड पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ बल्ली लगाई गई है। रिफ्लेक्टर टेप से क्रॉस का पट्टी बनाई गई है। जिससे रात के समय पर रिफ्लेक्टर टेप पर लाइट पड़ने पर यहां हादसे को रोका जा सके। ग्रेनों वेस्ट के गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास में सोमवार देर रात स्पोटर्स बाइक गिरने से प्रयागराज के अंकुर सिंह व मेजा की कशिश की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है।
जिसमें दिखाई दे रहा है कि रात करीब 1.56 बजे बाइक करीब 30 फीट पहले ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को जोरदार टक्कर मारती हुई निर्माणाधीन अंडरपास के बैरिकेड को तोड़कर उसमें गिरती है। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी को ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड टक्कर लगने के बाद करीब 10 फीट दूर जा गिरते हैं। बाइक के निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने के दौरान उसमें से चिंगारी भी निकलती है। वीडियो को देखकर आशंका व्यक्त की गई है कि बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक थी।
जबकि रोड पर हादसा हुआ वहां अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है। इस घटना ने अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठा थे। अमर उजाला की भी पड़ताल में सामने आया है कि किसान चौक पर हादसे से पहले आने वाले चारों रास्तों पर निर्माण कार्य के चेतावनी बोर्ड नहीं थे। केवल गोल चक्कर की बैरिकेडिंग पर ही चेतावनी लिखी थी। बिसरख, एक मूर्ति गोल चक्कर, तिगरी और पर्थला पुल की तरफ से आ रहे रास्तों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है लिखे चेतावनी बोर्ड नहीं लगे थे। गोल चक्कर के चारों तरफ बैरिकेडिंग में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे थे।
TagsबैरिकेडटकराकरबाइकअंडरपासहादसाकैमरेकैदBarricadecollidebikeunderpassaccidentcamerascapturedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





