दिल्ली-एनसीआर

बढ़ेगी पक्षी विहार की रौनक: 6 नेचर हट्स और बेंबू गजीबो बढ़ेगी रौनक

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 2:04 PM GMT
बढ़ेगी पक्षी विहार की रौनक: 6 नेचर हट्स और बेंबू गजीबो बढ़ेगी रौनक
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली-नोएडा के बीच 400 एकड़ क्षेत्र में फैला ओखला बर्ड सेंचुरी(पक्षी विहार) अब दिल्ली के टॉप 10 डेस्टीनेशन में शामिल हो चुका है। जहां रोजाना सैकड़ों पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। ओखला पक्षी विहार आने वाले पर्यटकों के लिए वैसे तो कैंटीन, वाटर कूलर, सेल्फी प्वाइंट, बर्ड वॉच टॉवर, जगह-जगह बैठने की सीटों आदि की सुविधा है। लेकिन अब पर्यटकों और रिसर्च स्कॉलर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यहां 6 नेचर हट्स का निर्माण कराया जा रहा है।

पर्यटकों और रिचर्स स्कॉलर्स को ध्यान में रखकर तैयार हुईं नेचर हट्स: क्षेत्रीय वन अधिकारी ओखला पक्षी विहार क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि ये नेचर हट्स रिसर्च स्कॉलर की जरूरी सुविधा के अनुरूप होंगे। जिनमें स्कॉलर को सोने की जगह और वॉशरूम जैसी सुविधा मिलेगी। पक्षी विहार फरवरी 2021 से इन नेचर हट्स पर काम कर रहा था। जोकि अब अंतिम चरण में है।

प्री फैब्रीकेटेड मटीरियल से तैयार हुईं हैं हट्स: पक्षी विहार के गेट नं 1 पर एक और गेट नं 2 पर 5 नेचर हट्स को बनाया गया है। प्री फैब्रीकेटेड मटीरियल से बनी ये नेचर हट्स ऐसी हैं जिन्हें मशीन द्वारा उठाकर कहीं भी रखा जा सकता है। तकरीबन 10-20 फीट जगह में बनी एक नेचर हट पक्षियों पर रिसर्च कर रहे स्कॉलर्स के रुकने की मुफीद जगह हो सकती है।

बेंबू गजीबो में नाश्ता कर सकेंगे पर्यटक: 3.5 से 4 किमी. क्षेत्र में फैले ओखला पक्षी विहार में आने पर अगर आप कहीं बैठकर नाश्ता करना चाहते हैं। तो गेट नं 1 और गेट नं 2 के पास दो बेंबू गजीबो बनाई गई हैं। जो आपको एक अलग ही अनुभव कराएंगी। पानी के किनारे बैठकर मनचाहे व्यक्ति से बातें करना हो या कुछ खाना पीना इसका एक अलग ही अनुभव बेंबू गजीबो में आपको मिलेगा। लगेगा आप किसी फॉर्म हाउस में हैं। बता दें पक्षी विहार में सीजन (सितम्बर से फरवरी) के समय प्रतिदिन एक हजार से अधिक पर्यटक आते हैं। वहीं वीकेंड्स में यह संख्या हजारों में हो जाती है। आजकल गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। छात्र-छात्राओं समेत कई पक्षी लवर पक्षी विहार पहुंच रहे हैं। वीकेंड्स पर इनकी संख्या 200 से पार हो जाती है।

मौजूदा समय में जलीय-स्थलीय मिलाकर करीब 4000 से अधिक पक्षी हैं विहार में: ओखला बर्ड सेंचरी के 200 एकड़ एरिया में भरे पानी में इस समय आपको विभिन्न प्रजातियों के 3500 से अधिक जलीय पक्षी तैरते दिख जाएंगे। यह वो पक्षी हैं तो निरंतर पानी में और उसके आसपास रहते हैं। इन पक्षियों में पोंड हीरोन, ब्लैक डाटर, ग्रेटर फ्लेमिंगो, किंगफिशर, कैमरोंट, ग्रेटर कैंमरोंट, ऑक्सफोर्ड विलडक, नाइट हीरोन, पर्पल मोर्न, ग्रे हेरोन, व्हाइट हेरोन, ब्लैक ड्रैगन आदि आपको पक्षी विहार में दिखेंगे। यहां कॉमन पक्षी जो पेड़ों पर आपको दिखते हैं उनमें कौआ, मोर, बगुला, तोता, नीलकंठ, पेड़ों पर रहने वाली तमाम चिडिय़ां आदि शामिल हैं।

पक्षी विहार के बरगद को मिला हैरिटेज का टैग: ओखला पक्षी विहार में अपनी लंबी-लंबी शाखाओं के साथ 50 मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 100 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को अब संरक्षित किया जाएगा। क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि इस पेड़ को उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक वृक्ष घोषित किया है। पक्षी विहार जल्द ही पेड़ के चारो तरफ एक गोल घेरे का निर्माण कराएगा। साथ ही पेड़ की खास देखभाल भी की जाएगी।

Next Story