दिल्ली-एनसीआर

बदमाशों का गौतमबुद्ध नगर में आतंक, दो महिलाओं के साथ चेन लूट की वारदात की खबर

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 7:32 AM GMT
बदमाशों का गौतमबुद्ध नगर में आतंक, दो महिलाओं के साथ चेन लूट की वारदात की खबर
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: बेखौफ बदमाशों ने शहर के 2 जगहों पर दो महिलाओं के साथ चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अलग-अलग जगहों पर बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट और चोरी की तीन अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

पहला मामला: पुलिस मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-82 के पॉकेट-7 में रहने वाली महिला मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। उनकी चेन करीब 4 तोले की थी। पुलिस जांच कर रही है।

दूसरा मामला: मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-27 में रहने वाले शशिधरन नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी जयमाला सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर के पास से गुजर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब सवा लाख रुपए है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

तीसरा मामला: वहीं थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 से अज्ञात चोरों ने आबिद नामक युवक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में ध्रुव मित्तल ने शिकायत की है कि वह और उनकी मां एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर आ रहे थे। उनका मोबाइल फोन ऑटो रिक्शा से गायब हो गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौथा मामला: थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास से अज्ञात बदमाशों ने रघुनंदन प्रसाद से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा है।

Next Story