- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- थाईलैंड- कंबोडिया सीमा...
दिल्ली-एनसीआर
थाईलैंड- कंबोडिया सीमा पर बढ़ा तनाव: एक की मौत, दोनों देशों ने एक दूसरे को बताया दोषी
SHIDDHANT
12 Nov 2025 8:43 PM IST

x
Delhi दिल्ली। थाइलैंड-कंबोडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में 26 अक्टूबर को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे लगा कि अब दोनों पड़ोसी देशों की दूरी खत्म हो गई है। लेकिन इसी बीच 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच जो हुआ वो युद्ध विराम के टिके रहने पर सवाल खड़े करता है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कंबोडिया से माफी की मांग की है। आरोप है कि सोमवार (10 नवंबर, 2025) को नई बारूदी सुरंगें बिछाई गई थीं जिसकी जद में आने से थाई सैनिक घायल हो गया था। वहीं, बुधवार (12 नवंबर, 2025) को थाईलैंड के साथ संघर्ष में कंबोडिया के एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पड़ोसी देशों ने एक-दूसरे पर अपनी सीमा के एक विवादित हिस्से पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। इससे अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम समझौता टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को, थाईलैंड ने कहा था कि वह उस विस्तारित युद्धविराम समझौते को स्थगित कर रहा है जिस पर दोनों देशों ने पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए थे। थाइलैंड के मीडिया ग्रुप 'नेशन थाइलैंड' के मुताबिक थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विन्थाई सुवारी ने कहा कि कंबोडियाई सैनिकों ने शुरुआत की। उन्होंने कहा, "थाई बलों ने सुरक्षा की दृष्टि से नियमों का पालन करते हुए जवाबी कार्रवाई में चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।" उन्होंने आगे कहा कि थाई पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ। "यह घटना लगभग 10 मिनट तक चली, जिसके बाद शांति बहाल हुई। थाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नदेज बालनकुरा ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को संवाददाताओं को बताया, "हमने उनसे कहा कि वे इस बात का पता लगाएं कि क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, और इसके साथ ही, उनसे भविष्य में इससे बचने को भी कहा।"
वहीं कंबोडिया डेली ने, रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने एक बयान में कहा कि 10 नवंबर को हुए विस्फोट की वजह थाई सैनिकों का एक पुरानी बारूदी सुरंग में घुसना था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस घटना का किसी नई सैन्य गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह दशकों पहले सुरंग में रखे गए आयुध का परिणाम है। सीधे तौर पर कंबोडिया ने इस आरोप का खंडन किया है कि उसने नई बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। कंबोडिया ने थाईलैंड से अक्टूबर में हुए समझौते का पालन करने का आग्रह किया है।
यह शांति समझौता पांच दिनों की लड़ाई को समाप्त करने के लिए किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:50 बजे (0850 जीएमटी) एक सीमावर्ती गांव के पास गोलीबारी की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। विवादित सीमांत बस्ती, जिसके बारे में थाईलैंड का कहना है कि वह सा काओ प्रांत स्थित उसके बान नोंग या काऊ गांव का हिस्सा है, लेकिन कंबोडिया का कहना है कि वह बंतेय मींचे प्रांत में स्थित प्रेय चान गांव का हिस्सा है। ये गांव पहले भी टकराव का कारण रहे हैं।
Tagsथाईलैंडकंबोडियासीमा विवादगोलीबारीयुद्धविरामडोनाल्ड ट्रंपथाई विदेश मंत्रालयकंबोडिया रक्षा मंत्रालयबारूदी सुरंगसीमा तनावएशियाई राजनीतिशांति समझौताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





