दिल्ली-एनसीआर

धनकोट नहर में किशोर डूबा

Kiran
8 July 2025 8:49 AM IST
धनकोट नहर में किशोर डूबा
x
Delhi दिल्ली : सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाते समय धनकोट नहर के गहरे पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। गोताखोरों की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेंद्र पार्क निवासी आदी (13) के रूप में हुई है। उसके पिता नवीन मजदूरी करते हैं। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ नहर पर गया था।
नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम को बुलाया। टीम ने दो घंटे तक ऑपरेशन चलाया। इसके बाद उसका शव नहर से बाहर निकाला गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story