- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली से नासिक जा रही...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली से नासिक जा रही फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ऑटो पायलट सिस्टम खराब
Admin2
1 Sep 2022 11:32 AM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
दिल्ली से नासिक जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को तकनीकी गड़बड़ी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, उड़ान के दौरान ऑटो पायलट सिस्टम में गड़बड़ी की बात सामने आई थी, जिसके बाद विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमानन नियामक डीजीसीए ने इस संबंध में जानकारी दी है।
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दिल्ली-नासिक के लिए निकली स्पाइसजेट की बोईंग 737 फ्लाइट के 'ऑटो पायलट' में खराबी के कारण शहर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि बोईंग 737 फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।
स्पाइसजेट प्रवक्ता के मुताबिक, 1 सितंबर 2022 को, स्पाइसजेट B-737 विमान दिल्ली से नासिक के लिए संचालित होने वाला था, इस दौरान फ्लाइट क्रू के ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी आने के बाद विमान वापस दिल्ली लौटा। विमान ने दिल्ली में सामान्य लैंडिंग की और यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया।
Next Story