- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- टेलर के बेटे ने 12 साल...
दिल्ली-एनसीआर
टेलर के बेटे ने 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी फरार
Admin4
30 Sep 2023 9:53 AM GMT

x
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र में एक टेलर के बेटे ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना 27 सितंबर के दोपहर की है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। इस मामले में पुलिस ने पॉस्को और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित बच्ची ने बताया कि 27 सितंबर की दोपहर वह स्कूल से घर लौटी। जैसे ही खाना खाकर बैठी, तभी उसकी मां के फोन पर टेलर के बेटे का फोन आया। उसने बताया कि कपड़े सिल गए हैं, इन्हें ले जाइए। इसके बाद उसकी मां ने उसे छोटी बहन के साथ जाकर कपड़ा लाने को कहा लेकिन उसकी छोटी बहन जाने को तैयार नहीं हुई। वह अकेले ही टेलर के घर पहुंची। जहां एक कमरे में आरोपित और उसका पिता बैठा हुआ था। आरोपित ने उसे देखते ही कहा कि कपड़ा दूसरे कमरे में है। इसके बाद वह उसे लेकर दूसरे कमरे में गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती की।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घर आकर माता-पिता को रोते हुए पूरी बात बताई। उसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपित पहले से उस पर बुरी नजर रखता था। उसने कई बार उसे गंदे वीडियो भी दिखाये थे लेकिन डर से उसने इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों को नहीं दी थी।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story