- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- तरुण चुघ ने शाहिद...
दिल्ली-एनसीआर
तरुण चुघ ने शाहिद अफरीदी की राहुल गांधी की तारीफ पर किया पलटवार
jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:27 PM IST

x
DELHI दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा पर कड़ा पलटवार किया है। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने का काम किया है, इसी वजह से पाकिस्तानी मीडिया और जेहादी मानसिकता वाले शाहिद अफरीदी जैसे लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत में चुघ ने कहा कि जेहादी मानसिकता के प्रवक्ता शाहिद अफरीदी, पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग के साथ मिलकर लगातार राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हें तथाकथित 'प्रेम पुरस्कार' दे रहे हैं। उन्हें इन पुरस्कारों से इसलिए सम्मानित किया जा रहा है, क्योंकि युद्ध के समय उन्होंने अपने ही देश के वीर सैनिकों का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पाकिस्तानी प्रवक्ता बनकर उनकी भाषा बोली और पाकिस्तान के मीडिया की सोच को विश्व में प्रचारित किया। पाकिस्तानी मीडिया की धुन पर नाचने वाले राहुल गांधी नागिन डांस कर देश को बदनाम कर रहे थे।
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। उन्होंने पीएम मोदी को मां भारती के सपूत तथा 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत के शिल्पी और गरीबों के मसीहा के रूप में परिभाषित किया। चुघ ने बताया कि इस विशेष अवसर पर 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और राष्ट्रीय पोषण महाअभियान' की शुरुआत की गई है। देश भर में स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में लाखों महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लगभग 10 लाख पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की गई है। इसके अलावा, स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की जा रही है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। चुघ ने कहा कि 'सेवा ही संकल्प' के तहत भाजपा के सेवा कार्य पूरे देश में शुरू हो चुके हैं। चुघ ने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाया जा रहा है। कई जगहों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और मेरी जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 4,000 शिविर लगाए जा चुके हैं।
Tagsतरुण चुघशाहिद अफरीदीराहुल गांधीपीएम मोदीजन्मदिनसेवा पखवाड़ास्वास्थ्य अभियानमातृ वंदना योजनास्वच्छता पखवाड़ा।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





