दिल्ली-एनसीआर

सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा, यमुना में डूबने से मौत

Rani Sahu
13 Aug 2022 4:02 PM GMT
सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा, यमुना में डूबने से मौत
x
सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा
नई दिल्ली: रोमांचक सेल्फी लेने की लत एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बुराड़ी के समता बिहार निवासी दीपक के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया था, जो शुक्रवार रात से ही दिल्ली पहुंचने लगा और यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया. दीपक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन के दिन प्रधान एनक्लेव में अपनी ससुराल आया था. यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलने पर वह बढ़े हुए पानी को देखने के लिए यमुना पुश्ते पर गया. पानी के बीच सेल्फी लेने की चाह में वह यमुना में उतरा, लेकिन पानी का बहाव अचानक तेज होने की वजह से वह निकल नहीं पाया और गहरे पानी में डूब गया. आनन-फानन में लोगों ने उसको नदी से निकाल कर बुराड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने पर सरकार की तरफ से लोगों से यमुना के पानी से दूर रहने की अपील की गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सोर्स- etv bharat hindi

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story