- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल...
दिल्ली-एनसीआर
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी
SHIDDHANT
6 March 2026 10:34 PM IST

x
Delhi दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चौथी, तो न्यूजीलैंड ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में कीवी टीम के 5 खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
टिम सीफर्ट: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में जबरदस्त रहा है। 7 मुकाबलों में सीफर्ट अब तक 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 274 रन बना चुके हैं। सीफर्ट फाइनल मुकाबले में भी न्यूजीलैंड को पावरप्ले के अंदर तूफानी शुरुआत दे सकते हैं। सीफर्ट अगर क्रीज पर सेट हो गए, तो मैच को एकतरफा करने का दमखम भी रखते हैं।
फिन एलन: टिम सीफर्ट के जोड़ीदार फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया था। टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में वह 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बना चुके हैं। एलन अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते किस कदर विपक्षी टीम का नुकसान कर सकते हैं, इसका उदाहरण वह सेमीफाइनल में दे चुके हैं। फाइनल में भारतीय टीम को एलन को हर हाल में सस्ते में पवेलियन भेजना होगा।
रचिन रविंद्र: रचिन रविंद्र टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहे हैं। इस विश्व कप में रचिन न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। गेंद के साथ-साथ रचिन बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। आईपीएल में खेलने की वजह से वह भारत की परिस्थितियों को काफी अच्छे से समझते हैं।
मैट हेनरी: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी हमेशा से ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए दिक्कतें पैदा करते रहे हैं। खासतौर पर हेनरी नई गेंद के साथ काफी घातक साबित होते हैं। फाइनल मुकाबले में अगर हेनरी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती ओवरों में विकेट दिला दिए, तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।
मिचेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भारत के लिए खिताबी मुकाबले में सबसे बड़ा खतरा होंगे। सैंटनर का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कमाल का रहा है। 26 मैचों में उन्होंने कुल 23 विकेट निकाले हैं। सबसे अहम बात यह है कि सैंटनर बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में माहिर हैं। इसके साथ ही वह अंत के ओवरों में बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारतन्यूजीलैंडफाइनलअहमदाबादनरेंद्र मोदी स्टेडियमसूर्यकुमार यादवटिम सीफर्टफिन एलनरचिन रविंद्रमैट हेनरीमिचेल सैंटनरसलामी बल्लेबाजतेज गेंदबाजस्ट्राइक रेटविकेटपावरप्लेखिताबी मुकाबलाभारतीय टीम खतराजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





