दिल्ली-एनसीआर

स्वाति मालीवाल ने अप्राकृतिक कुकर्म का शिकार 12 साल के किशोर की मौत पर जताया दुख

Admin Delhi 1
1 Oct 2022 3:03 PM GMT
स्वाति मालीवाल ने अप्राकृतिक कुकर्म का शिकार 12 साल के किशोर की मौत पर जताया दुख
x

दिल्ली न्यूज़: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अप्राकृतिक कुकर्म के मामले में पीड़ित 12 साल के किशोर की एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा था लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बच्चे के साथ हैवानियत करने वाले कातिलों को सख्त सजा की मांग की है। बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार से पुलिस ने संपर्क किया था जिसपर परिवार ने बयान देने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में परिवार की सामाजिक संस्था से कॉउंसलिंग कराई गई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बयान दिया था। बयान में यह बात सामने आई थी कि इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की उम्र 10 से 12 साल है और तो और इनमें से एक आरोपी तो पीड़ित का चचेरा भाई है। आरोपितों के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अब तक दो को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय 25 सितंबर को सीलमपुर इलाके में 12 साल के किशोर के साथ चार लोगों द्वारा अप्राकृतिक सेक्स किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना में चार लड़कों ने 12 साल के किशोर के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए किशोर के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही पीड़ित परिवार द्वारा सीलमपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

इसमें बताया गया था कि 22 सितंबर को किशोर ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। किशोर ने बताया था कि इलाके के चार लोग उसे अनजान जगह ले गए और बारी-बारी से सभी ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। जब किशोर ने इसका विरोध किया तो उसकी डंडे और ईंट से पिटाई की गई और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वहीं इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था जिसमें दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे।

Next Story