- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- स्वदेशी वंदे भारत...
![स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर उतरने को तैयार स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर उतरने को तैयार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/20/1917549-uo1l6p3gvande-bharat-express-pti625x30016february19.webp)
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए ट्रेनों में भी अब अलग अलग हाई स्पीड ट्रेनों को चलाया जा रहा है। वहीं देश में अलग अलग शहरों में भी रेल कोच तैयार करने की फैक्ट्री भी लगाई जा रही है। कुछ साल पहले देश में वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन को चलाया गया था। अभी ये ट्रेन बहुत ही कम रूटों पर चलती है।
दिल्ली से कई रूटों पर चलेगी यह ट्रेन: लेकिन अब जल्द ही इस ट्रेन की सुविध नई दिल्ली से ही कई नये रूटों पर भी मिलने वाली है। इतना ही नहीं इस बारा वंदे भारत ट्रेन में कई नई सुविधाओं को भी शुरू किया जाने वाला है। जिससे यात्रियों को भी इस ट्रेन में सफर करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए अलग अलग कोच फैक्ट्री में रेल के डिब्बे भी तैयार किए जा रहे हैं।
जल्द नये रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस: फिलहाल देश में सिर्फ नई दिल्ली से कटरा के बीच ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया जा रहा है। लेकिन अब इसी ट्रेन को नये रूट पर भी चलाने की कवायद तेज हो गई है। सरकार का उद्देश्य देश में ज्यादा से ज्यादा वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन को चलाने का भी है। रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली से अमृतसर के बीच या फिर दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच भी जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा सकता है। ये ट्रेन राजधानी और शताब्दी से भी तेज 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। 2019 में इस ट्रेन को दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू किया गया था। इस ट्रेन को यात्रियों ने भी खूब पसंद किया है। अगले साल तक सरकार भी पटरियों पर 88 वंदे भारत ट्रेन उतारने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिसके के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं।
कोच फैक्ट्री में तेजी से चल रहा है काम: बताया जा रहा है कि चेन्नई की कोच फैक्ट्री में 16 डिब्बों का एक और रैक भी तैयार हो चुका है। जल्द ही इसमें पहिये और सीट लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएद्गा जिसके बाद इसे पटरी पर उतारा जाने वाला है। इस बार ट्रेन में कई नये फीचर्स भी मिलने वाले हैं। सुरक्षा के मामले में भी इस बार ट्रेन में नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। हर कोच में अब 4 इमरजेंसी पुश बटन भी लगाए जाने वाले हैं।