दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पति धोखाधड़ी के मामले में हैं जेल में बंद

Admin Delhi 1
18 Nov 2022 2:38 PM GMT
नॉएडा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पति धोखाधड़ी के मामले में हैं जेल में बंद
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: सेक्टर-116 में रहने वाली एक महिला की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला है कि महिला का पति इस समय धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ जेल में बंद है। इस मामले के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। यह घटना नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है।

जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था: पुलिस ने बताया कि सेक्टर-116 में रहने वाली बैष्णशी शर्मा अपने परिवार के साथ रहती है। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में आज शुक्रवार की सुबह उनको नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था। वहां पर उनकी मौत हो गई।

मानसिक तनाव में थी बैष्णशी शर्मा: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका के पति विशाल शर्मा लखनऊ जेल में बंद है। इस वजह से काफी दिनों से वह मानसिक तनाव में थी। एक यह वजह भी घटना की हो सकती है।

Next Story