दिल्ली-एनसीआर

ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों के आने पर सस्पेंस बरक़रार: रिपोर्ट

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 12:33 PM GMT
ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों के आने पर सस्पेंस बरक़रार: रिपोर्ट
x

2023 Auto Expo: देश का सबसे बड़ा ऑटो शो यानी ऑटो एक्सपो जनवरी 2023 में शुरू होगा। कोविड-19 महामारी की वजह से इस शो का पिछले साल आयोजन नहीं हुआ था। इस शो का आयोजन 13 से 18 जनवरी तक किया जाएगा। इस शो में नई कार लॉन्च होने वाली हैं। अब शो से जुड़ी नई डिटेल सामने आई है जिसके मुताबिक इसमें कई बड़ी कंपनियां शामिल होने का चांस कम है। इस लिस्ट में महिंद्रा, फॉक्सवैगन, स्कोडा, ऑडी, मर्सिडीज, BMW, होंडा कार्स, जीप, सिट्रोन, वोल्वो, निसान, रेनो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा टू-व्हीलर्स, TVS मोटर्स, बजाज ऑटो, KTM और रॉयल एनफील्ड शामिल है। जबकि, मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, टाटा मोटर्स, टोयोटा, लेक्सस, MG मोटर इंडिया और BYD शामिल होंगी। ऐसे में हो सकता है कि आपके लिए कुछ कारों का इंतजार बढ़ जाए। चलिए आपको बताते हैं कि इस इवेंट में कौन सी कंपनी क्या लेकर आ सकती है।

ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी: मारुति सुजुकी के लिए हर बार की तरह इस बार का ऑटो एक्सपो बड़ा इवेंट रहने वाला है। इसमें कंपनी अपनी मोस्ट अवेटेड ऑफरोड SUV जिम्नी को लॉन्च कर सकती है। इस कई बार देश के अलग-अलग हिस्सों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा। इसके साथ अपडेटेड बलेनो के लॉन्च होने की भी उम्मीद है। यह बलेनो बेस्ड एक क्रॉसओवर कार होगी। जिसमें स्लोपिंग रूफलाइन, ज्यादा अपराइट फ्रंट, और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस देखने को मिलेगा। साथ ही, कंपनी अपडेटेड स्विफ्ट से भी पर्दा उठा सकती है। 2023 स्विफ्ट का हाल ही में यूरोप में टेस्ट किया गया था। इसमें नया माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिल सकता है।

ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स: टाटा मोटर्स ने अपनी नई हैरियर और सफारी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इन्हें कई मौके पर स्पॉट भी किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये दोनों SUV ऑटो एक्सपो में लॉन्च हो सकती हैं। इन दोनों SUV की ग्रिल, LED DRLs, हेडलैंप, LED टेल-लैंप, अलॉय व्हील को नया किया जा सकता है। इसमें सेंट्रल कंसोल, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा। इन SUVs में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नए मॉडल्स में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीप असिस्ट, कोलिजन अवॉइडेंस और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिल सकता। इसके साथ टाटा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रोज EV और पंच EV से भी पर्टा उठा सकती है।

ऑटो एक्सपो 2023 में हुंडई: हुंडई के लिए भी ये ऑटो एक्सपो बेहद खास होने वाला है। कंपनी अपनी मोस्ट पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग SUV क्रेटा का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने वाली है। इसे एकदम फ्रेश डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर वाला टर्बो डीजल इंजन और 1.4-लीटर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ हुंडई आयोनिक 5, कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट, न्यू जनरेशन कोना और न्यू माइक्रो SUV को भी लाने की तैयारी में है।

ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी: भारतीय बाजार में लग्जरी कार बेचने वाली कंपनी MG एक जल्दी ही अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले भी इस ईवी से जुड़ी खबरें आती रही हैं। वहीं, इस कार को एक बार फिर स्पॉट किया गया है। इस छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक की मदद से कंपनी अपने ईवी सेगमेंट को मजबूत करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG की ये मिनी इलेक्ट्रिक (Mini Electric) कन्वर्टेबल कार होगी। ये ई-कार महज 3 मीटर लंबी होगी। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 300km तक होगी।.

ऑटो एक्सपो 2023 में ओला: ओला भी इस इवेंट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा सकती है। हालांकि, कंपनी इसे बाजार में 2024 तक लॉन्च करेगी। यह कंपनी की एक लग्जरी क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार होगी। इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग अंदाजा लगाया जा रहा है। इसकी कीमत 40 लाख या उससे ऊपर हो सकती है। कंपनी ने 2026-27 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का टारगेट रखा है।

Next Story