- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सुप्रिया श्रीनेत ने...
दिल्ली-एनसीआर
सुप्रिया श्रीनेत ने राजनाथ सिंह के पीओके बयान पर उठाए सवाल
SHIDDHANT
22 Sept 2025 8:47 PM IST

x
Delhi दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीओके वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया है कि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर दावा दोहराते हुए कहा कि वहां भारत समर्थन के नारे गूंज रहे हैं और एक दिन पीओके खुद भारत का हिस्सा बन जाएगा। रक्षा मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि सरकार किस बात का इंतजार कर रही है। उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने और पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादास्पद जश्न का हवाला देते हुए सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि किस बात का इंतजार किया जा रहा है? ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा गया था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, लेकिन एशिया कप में हम दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बल्ले को बंदूक के तौर पर दिखा रहे हैं, फिर भी हम खेल रहे हैं? उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजड़ गया। उन्होंने मांग की थी कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेला जाए, लेकिन क्रिकेट नहीं रुका। पीओके पर राजनाथ सिंह जो कह रहे हैं, क्या वे एशिया कप के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं?
जीएसटी 2.0 सुधारों के लागू होने के बाद, जहां एक ओर देशभर में लोग नई स्लैब दरों का स्वागत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसे कह सकते हैं कि बचत उत्सव मनाएं? 8 साल तक जनता को परेशान किया, अब स्लैब में कटौती कर कहते हैं कि उत्सव मनाओ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले जीएसटी के तहत ऊंची दरें लागू की, जिससे जनता त्रस्त थी। अब दरें कम कर 'बचत उत्सव' मनाने को कह रहे हैं और धन्यवाद की उम्मीद कर रहे हैं। भारत की जनता ऐसा नहीं करेगी।
पीएम मोदी के अरुणाचल प्रदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को ऐसा लगता है कि देश में विकास कार्य 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद ही हुआ है, जबकि ऐसा नहीं है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस ने राज्यों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्तमान की सरकार इसे मानने से इंकार करती है। सरकार को लगता है कि देश में विकास कार्य की शुरुआत तो मोदी सरकार के आने के बाद ही हुई है।
Tagsसुप्रिया श्रीनेतराजनाथ सिंहपीओकेपाकिस्तानक्रिकेटएशिया कपजीएसटी 2.0मोदी सरकारकांग्रेसअरुणाचल प्रदेश।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





